यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात की तथा फतेहाबाद क्षेत्र के पूठपुरा मार्ग पर 15 जून 2026 को हुए भीषण सड़क हादसे के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से ग्राम खासपुर बहादुरपुर निवासी होनहार युवक मनीष की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा का कहना था कि कई ऐसे लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिनका घटना या उपद्रव से कोई संबंध नहीं था। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा निर्दाेष लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवस पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे सर्वश्री संतोष पाल बघेल, राजपाल यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, पिंकी त्यागी, राकेश अग्रवाल, राजेश वर्मा, बलविंदर सिंह जाटव सोमेश गुप्ता, कालीचरण डाकोरिया, बच्चू सिंह निषाद, लोकमन लोधी, हरिशंकर निषाद, गुड्डु दयाल वर्मा, सुनील चित्तोड़िया, सलमान खान, आदि लोग मौजूद रहे