यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र तिलेंडा गांव के चंदापुर मोड के पास सिंचाई विभाग के ठेकेदार की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा डंपर में फंसकर करीब 4 किमी तक सड़क पर घिसटता चला गया। घटना इतना बिभत्स था की युवक के शरीर मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए, और सिर्फ उसके शरीर मे अस्ति पंजर ही बचा था।दरअसल इसी थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ निवासी 55वर्षीय ज्ञानेंद्र वर्मा उर्फ भगत सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का काम करते है । इस समय भौसी माइनर से सिल्ट की सफाई करवा रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे वह वहीं से बछरावां लौट रहे थे।उनकी बाइक पर उनका 15 वर्षीय बेटा आदर्श वर्मा भी मौजूद था ।
जैसे ही वह अपनी बाईक से चंदापुर मोड़ के पास पहुँचे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ज्ञानेंद्र सड़क पर गिरे और मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा आदर्श डंपर में फंस गया।हादसे को अंजाम दे डंफर चालक ने फरार होने के फिराक मे स्पीड बढ़ा दी। जिससे आदर्श हादसा स्थल से 4 किमी दूर तक डंफर मे फसा घिसटता चला गया।इस घटना मे पिता ज्ञानेंद्र की व आदर्श की दर्दनाक मौत से पूरा क्षेत्र सहम सा गया।
ज्ञानेंद्र वर्मा के तीन बेटे थे। इनमें सबसे छोटा आदर्श बछरावां स्थित आरडीआरके पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल का छात्र है । बड़े बेटे मनीष का विवाह तय होने से परिवार मे खुशियों का माहौल था।किन्तु ईश्वर ने इस परिवार के दो सदस्यों को काल का ग्रास बनाकर उनकी खुशियाँ मातम मे बदल डाला।