यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
सभी सदस्यों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हिंद नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की समिति का पंजीकरण सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
साथ ही, सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2026 से 2031 की अवधि के लिए समिति का पुनः गठन किया गया है। इस अवसर पर श्री राम सिंह जी को एक बार पुनः सर्वसम्मति से एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर पंजीकृत किया गया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जाती हैं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि हिंद नगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य आपसी सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
हिंद नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन