भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 2505 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम,

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण महानगर के सभी 2505 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर भारत के महान राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात पर्यावरण वृक्षारोपण किया गया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से बूथ बैठकों का आयोजन किया गया।

पश्चिम-3 मंडल के बूथ संख्या 391, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, सी-ब्लॉक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

मध्य-1 मंडल के बूथ संख्या 234, हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

पूर्व-4 मंडल के बूथ संख्या 147, झूलेलाल भवन, सेक्टर-12, इंदिरा नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

उत्तर-4 मंडल के बूथ संख्या 339, मजेस्टिक लॉन, महर्षि यूनिवर्सिटी (आईआईएम रोड) के निकट आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे।

मध्य-1 मंडल के बूथ संख्या 307, संत रविदास नगर, राजा राममोहन राय वार्ड में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

मध्य-3 मंडल के बूथ संख्या 70, याहियागंज वार्ड में विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने सहभागिता की।

मध्य-2 मंडल के बूथ संख्या 218, रिसालदार पार्क, गुरु गोविंद सिंह मार्ग स्थित पुष्पा सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्री रामचंद्र प्रधान उपस्थित रहे।

उत्तर विधानसभा के मल्लाही टोला, बूथ संख्या-20 पर श्री जगजीवन जी के आवास पर विधायक डॉ नीरज बोरा ने बूथ कमेटी सदस्यों के साथ श्रवण किया।

पूरब विधानसभा के बूथ संख्या 312, वार्ड विवेकानंद पुरी में डी-ब्लॉक पार्क रविदास मंदिर के पास पर पूरब विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम सुना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्म जयंती तक विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन चल रहा हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत और जनविश्वास के स्वर्णिम काल के रूप में स्थापित हुए हैं।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा योजना तथा निःशुल्क राशन योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों तथा संगठन की विचारधारा को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाए और अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बूथ बैठकों में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *