यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के 12 वर्षों के कार्यकाल के अंतर्गत वरिष्ठ जनों से संपर्क अभियान के तहत प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के परिजनों में रमेश चंद्र लोहिया, पृथ्वीराज लोहिया, हर्षवर्धन लोहिया, राज्यवर्धन लोहिया, नारायण लोहिया एवं उदय प्रताप लोहिया एवं परिवार के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिष्ठित परिवारों से संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को साझा करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी उपस्थित रहें।