यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
शांतिनगर, 28 जून 2026। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” के 173वें संस्करण का आयोजन सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम मंडल अंतर्गत राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड के शांतिनगर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जनआवेदन प्राप्त कर उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विधवा पेंशन (1), साइकिल (11), आयुष्मान कार्ड (2), हैंडपंप (4), लैपटॉप (5), स्पोर्ट्स किट (1), वृद्धा पेंशन (2), मंदिर जीर्णोद्धार (1), जलभराव (1), मंदिर में टीन शेड (1), रोड एवं नाली (1) तथा सिलाई मशीन (1) से संबंधित आवेदन शामिल रहे। प्राप्त सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुँचकर सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। साथ ही, 35 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 187वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। वहीं 122वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए साइकिल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
मेधावी छात्र-छात्राओं में महक (कक्षा 10वीं, 77%), आदित्य सिंह (कक्षा 10वीं, 91%), अंशिका व्यास (कक्षा 10वीं, 76.8%) तथा अदिति सिंह (कक्षा 10वीं, 72.6%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से क्षेत्रवासियों एवं जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। यह पहल समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाने तथा सेवा के संकल्प को निरंतर सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में प्रदीप सिंह (सेक्टर संयोजक), राकेश चंद्र तिवारी (मंडल मंत्री), राजेश दुबे (बूथ अध्यक्ष), हेमलता सिंह (मंडल मातृ), रेखा तिवारी, राम किशोर कुशवाहा, मोनी किशोर कुशवाहा, शीला, राम पल्ली गौतम, पप्पू, रोहित तिवारी, हसनुन, आशमा, आशमा बेगम, जितेंद्र कुमार (मीडिया प्रभारी), राजीव तिवारी, त्रिलोक सिंह, अरुणेश व्यास (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), अर्चना सिंह (मंडल संयोजक), वीनेता सिंह, मीनू सिंह, रजत गुप्ता (मंडल महामंत्री), विपुल कुमार मिश्रा (बूथ अध्यक्ष), रविंद्र कुमार सिंह (बूथ अध्यक्ष), मनोज कुमार मिश्रा (बूथ अध्यक्ष), सिराज अली खान तथा राजेश कुमार (नगर मंत्री) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनसंवाद ही प्रभावी जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग, सतत संवाद और जनभागीदारी के बल पर सरोजनीनगर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।