समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पांडे ने वितरित की बड़ी संख्या साइकिल एवं स्कूल बैग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अपने आवास, कृष्णापुर में सैकड़ों बेटियों को साइकिल एवं स्कूल बैग वितरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साइकिल पाकर हर्षित सभी बेटियों ने मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वस्थ-सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

साइकिल एवं स्कूल बैग प्राप्त कर बेटियों के चेहरों पर जो मुस्कान, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। सभी बेटियों ने पूरे स्नेह और आत्मीयता के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के स्वस्थ, सुदीर्घ, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हो, ताकि प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की नीतियों को नई गति मिल सके।

शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज वितरित की गई ये साइकिलें और स्कूल बैग बेटियों की शिक्षा को सुगम बनाने, उन्हें विद्यालय तक पहुँचने में सुविधा प्रदान करने तथा उनके आत्मविश्वास और सपनों को नई उड़ान देने में सहायक सिद्ध होंगे। यदि एक भी बेटी इस सहयोग से अपनी शिक्षा जारी रख पाती है और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करती है, तो यही हमारे इस प्रयास की सबसे बड़ी सार्थकता होगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एस.वी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष श्री दान बहादुर सिंह जी एवं अयोध्या महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्यामकृष्ण श्रीवास्तव जी, समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेतागण, पदाधिकारीगण, साथियों सहित सभी सम्मानित देवतुल्य क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम का संचालन अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री प्रधान श्री राजेश कोरी जी ने किया। तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या विधानसभा के अध्यक्ष श्री रक्षाराम यादव जी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *