लखनऊ आते समय आगरा में नव नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोर दार स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-मनोनीत प्रभारी, राजेंद्र पाल गौतम के लखनऊ जाते समय ताजनगरी आगरा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। आगरा आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका बेहद गर्मजोशी और जोरदार तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया
इस अवसर पर मा. सांसद तनुज पुनिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के कुशल नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी जी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किए और गगनभेदी नारों के बीच उन्हें मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह से सराबोर नजर आया।

स्वागत समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष और उपस्थित समस्त वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री राजेंद्र पाल गौतम जी को उत्तर प्रदेश के संगठन को नई धार देने और एक सफल, गौरवशाली एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यकर्ताओं का यह जोश साफ बयां कर रहा था कि आगामी दिनों में सूबे के भीतर कांग्रेस एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *