यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आगामी चारजुलाई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंहसहभागिता की।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं के दायित्वों तथा आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी, एमएलसी श्री उमेश द्विवेदी जी, जिलाध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, एमएलसी श्री अविनाश सिंह पटेल जी, एमएलसी श्री लाल जी निर्मल जी, एमएलसी श्री रामचंद्र प्रधान जी, एमएलसी श्री मुकेश शर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।