यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय श्रद्धेय बाबूजी श्री लालजी टंडन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना एवं असीम अरुण, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, उपविजेता रजनीश गुप्ता, टंडन परिवारजन में अमित टंडन, सुबोध टंडन सहित भाजपा लखनऊ महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने स्वर्गीय लालजी टंडन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला,सौरभ वाल्मीकि, मंत्री सतीश मिश्रा, सतवीर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकता उपस्थित रहें