यूपी एस डी एम ए मुख्यालय के लोकार्पण से सरोजनीनगर बना प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था का नया केंद्र : डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

‘राहत नहीं, पूर्व तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा’—मुख्यमंत्री ने आधुनिक आपदा प्रबंधन का रखा विजन : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोमती नगर एक्सटेंशन (सेक्टर-7), शहीद पथ, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नवीन अत्याधुनिक मुख्यालय का लोकार्पण किया। भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में पहुँचे क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का अभूतपूर्व उत्साह के साथ स्वागत किया। बारिश की तेज़ फुहारें भी जनता के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा, जयघोष और हाथ हिलाकर नागरिकों ने अपने लोकप्रिय नेतृत्व के प्रति विश्वास और स्नेह का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, राज्यमंत्री (राजस्व) श्री सुरेन्द्र दिलेर, महापौर श्रीमती सुषमा ख़र्कवाल, मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) श्रीमती अपर्णा यू., UPSDMA के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस भवन का शिलान्यास 1 जून 2023 को स्वयं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था। रिकॉर्ड समय में निर्माण पूर्ण कर उसी नेतृत्व द्वारा इसका लोकार्पण होना प्रदेश सरकार की समयबद्ध कार्यसंस्कृति, सतत मॉनिटरिंग और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत स्थापित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, राहत, पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण के लिए कार्य करने वाली शीर्ष संस्था है। लगभग 5.5 एकड़ क्षेत्र में निर्मित और ₹200 करोड़ की लागत से विकसित यह अत्याधुनिक परिसर 24×7 State Emergency Operation Centre (SEOC), Emergency Operation Centre (EOC), GIS Mapping, Early Warning System, Real-time Monitoring, Incident Response System, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं अत्याधुनिक संचार तंत्र से सुसज्जित है। यह मुख्यालय बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली, हीटवेव एवं अन्य प्राकृतिक तथा मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित निर्णय, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध राहत कार्य सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि “आपदा प्रबंधन केवल राहत पहुँचाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि जागरूकता, पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और जनभागीदारी के माध्यम से सुरक्षित एवं आपदा-प्रतिरोधी उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि AI, सैटेलाइट तकनीक, ड्रोन आधारित निगरानी, Early Warning Systems तथा विभागों के प्रभावी समन्वय के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश में आपदा प्रबंधन का नया मॉडल स्थापित कर रहा है।

अपने संबोधन में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था किसी राज्य की पहली सुरक्षा है, तो प्रभावी आपदा प्रबंधन उसकी दूसरी सुरक्षा है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज दोनों क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। 25 करोड़ से अधिक आबादी, 75 जनपदों और विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाले उत्तर प्रदेश में लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील है तथा 43 जनपद प्रतिवर्ष बाढ़ की चुनौती का सामना करते हैं। ऐसे प्रदेश में विश्वस्तरीय आपदा प्रबंधन अवसंरचना केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा का आधार है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने Technology-driven Governance को अपनाते हुए आपदा प्रबंधन को नई दिशा दी है। आधुनिक तकनीक, समय पर चेतावनी, प्रशिक्षित मानव संसाधन और सुदृढ़ प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से प्रदेश आज आपदाओं के प्रति पहले से कहीं अधिक सक्षम और तैयार है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जब दृढ़ नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और संवेदनशील प्रशासन साथ चलते हैं, तब आपदा चुनौती तो बन सकती है, लेकिन त्रासदी नहीं।”

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर आज केवल विकास का ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। अनंत नगर आवासीय योजना, AI City, Aero City, Defence Corridor, BrahMos परियोजना, Ashok Leyland के इलेक्ट्रिक बस निर्माण संयंत्र, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, NCDC, नवीन राजकीय ITI तथा राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के साथ अब UPSDMA का नवीन मुख्यालय भी सरोजनीनगर को प्रदेश की सुरक्षा, आपदा पूर्व तैयारी और प्रभावी आपदा प्रबंधन का प्रमुख केंद्र बना रहा है।

आज भारी वर्षा के बावजूद हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ, युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के स्वागत के लिए घंटों तक डटे रहे। लोगों की भारी भीड़ और अपर जनसमर्थन ने यह संदेश दिया कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की यात्रा में प्रदेश की जनता पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिला के खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *