यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
आज दिनांक 19.07.2026 को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र रायबरेली द्वारा शिवगढ़ ब्लॉक के कृतिका ज्ञान विज्ञान पब्लिक स्कूल शिवगढ़ में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। ब4रसात होने के बावजूद मरीजों की भीड़ बनी रही। डॉक्टर जैनेंद्र त्रिपाठी एवं उनकी टीम के द्वारा 34 मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर के आयोजन कर्ता वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात होने के कारण मरीजों की संख्या में कमी रही। कार्यक्रम में राम किशोर मौर्य, गिरिजेश श्रीवास्तव जिला सचिव कांग्रेस, साहब शरण पासी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बछरावां, दिनेश चौधरी जिला अध्यक्ष पंचायती राज जिला प्रकोष्ठ कांग्रेस, राजकुमार वर्मा, चंद्रोदय सिंह, हनुमान सिंह, संतोष पांडे, रमेश मिश्रा पूर्व प्रधान, सत्येंद्र सिंह, गौरव मिश्रा जिला सचिव कांग्रेस आदि लोग उपस्थित रहे।