रिकॉर्ड समय में तैयार, सुरक्षित उत्तर प्रदेश का नया आधार विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ २४ लखनऊ

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरोजनीनगर स्थित लगभग दो सौ करोड़ की लागत से रिकॉर्ड समय में निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अत्याधुनिक मुख्यालय का लोकार्पण प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है।

24×7 स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, अर्ली वार्निंग सिस्टम एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र सुरक्षित, सक्षम एवं आपदा-प्रतिरोधी उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करेगा।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

समस्त सरोजनीनगर परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार, जिन्होंने हमारे क्षेत्र को इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक संस्थान से जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *