यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में प्रदेश एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी आयामों पर विस्तृत चर्चा किया।
कैंट विधानसभा के होटल द विल्ली विलास में आयोजित बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा आज पूरे प्रदेश में एक साथ बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं भारतीय जनता पार्टी मानती हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, बूथ ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होती हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर नियमित संपर्क करके मतदाता संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत परिचर्चा की।
प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत करेगा तो भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ समिति और शक्ति केंद्र की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन का हर अभियान बूथ से शुरू होकर बूथ पर ही सफल होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता, संपर्क अभियान और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
उत्तर विधानसभा के बृज की रसोई, सेवा परिसर में आयोजित सम्मेलन में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाना ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मध्य विधानसभा के इंजीनियरिंग भवन में आयोजित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखें तथा बूथों पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
पूरब विधानसभा के पारस होटल में आयोजित सम्मेलन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बूथ जीतने का अर्थ चुनाव जीतने की दिशा में सबसे मजबूत कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने और नए मतदाताओं से संवाद बढ़ाने का आग्रह किया।
विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ समितियों की सक्रियता ही संगठन की मजबूती का आधार है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
पश्चिम विधानसभा के राज गार्डन में आयोजित सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के कारण जनता का विश्वास प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का अपील किया।
सरोजनी नगर विधानसभा में आयोजित बूथ सम्मेलन में एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे
विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों की प्रभावी रूपरेखा पर सार्थक चर्चा की
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, सौरभ वाल्मीकि, योगेन्द्र पटेल, मंत्री सचिन वैश्य, सतीश मिश्रा, पूर्व महापौर, संयुक्ता भाटिया, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हर शरण लाल गुप्ता, सतीश आडवाणी, राजन वर्मा, महेंद्र राजपूत, मानस बाहरी, रूपा देवी, सुशील तिवारी, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।