यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के बोन एंड जॉइंट मंथ के ‘ग्रो स्ट्रेट इंडिया’ मिशन के तहत एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन नारायणी इंटरनेशनल स्कूल में किया।इस अवसर पर अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ.फ़ज़ल उर रहमान ने छात्रों को सही तरीके की शारीरिक मुद्रा और अपने स्कूली बस्ते उठाने का सही तरीका बताया जिससे कि रीढ़ की हड्डी पर कम से कम भार आए।क्लब के सचिव डॉ.अभिषेक कुमार सिंह ने बच्चों और शिक्षकों को कैल्शियम और प्रोटीन युक्त खान पान और उचित व्यायाम करने के बारे में जानकारी दी।उन्होंने छात्रों को अपना विटामिन डी चेक करवाने को भी कहा ताकि समय रहते सही इलाज से हड्डी और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान की जा सके।क्लब के उपाध्यक्ष डॉ.संजीव गर्ग ने बताया कि ऐसे आयोजन विभिन्न स्थानों पर अगले एक महीने तक आयोजित किये जायेंगे।कोषाध्यक्ष डॉ.बशीर खान ने भी छात्रों के तमाम सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दिया।इस अवसर पर करीब दो सौ छात्र छात्राओं का चैक अप किया गया और शरीर की हड्डी एवं जोड़ों को मजबूत रखने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल जिंदल एवं संचालक राहुल वर्मा ने आए हुए चिकित्सकों का अभिवादन किया और प्राप्त जानकारी को आगे सभी छात्रों और उनके परिवारों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।