यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कड़ा कदम उठाते हुए 42 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को उनके तैनाती स्थलों से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है।
आदेश के अनुसार उ0नि0 विजय प्रताप सिंह (चौकी टीपी नगर), उ0नि0 गिरीश मिश्र (चौकी विश्वविद्यालय), उ0नि0 शक्ति रंजन (थाना कैंट), उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा (थाना गुलरिहा), उ0नि0 ओम प्रकाश (थाना हरपुर बुदहट), उ0नि0 अमित सिंह (थाना कैंपियरगंज) व उ0नि0 उपेन्द्र कुमार (थाना रामगढ़ताल) को पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी प्रकार मुख्य आरक्षी राजेश सिंह (थाना गोरखनाथ) को भी लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा आरक्षी अशुतोष यादव (कोतवाली), अमित सिंह (तिवारीपुर), आनन्द यादव (तिवारीपुर), अरुण यादव (गगहा), जयप्रकाश यादव व ज्वाला सिंह (शाहपुर), आशीष यादव व मिथुन प्रसाद (गगहा), अशोक कुमार यादव (हरपुर बुदहट), रितेश साहनी (कैंपियरगंज), प्रकाश सिंह (पीपीगंज), विनय कुमार (झंगहा), लवकुश (गीडा), अभिषेक यादव (गीडा), उमेश यादव (सहजनवा), राकेश सिंह व हरिशंकर गुप्ता (बेलघाट), राजू यादव (खोराबार), भानु प्रताप सिंह (चिलुआताल), उमेश कुशवाहा (रामगढ़ताल), अजीत यादव (बड़हलगंज), इमरान अहमद व नायब कुरैशी (पिपराइच), विजय कुमार (उरुवा), जितेन्द्र सिंह (गोरखनाथ), राकेश कुमार गौड़ (रामगढ़ताल), धर्मवीर सिंह (राजघाट), भीम पटेल (कैंट), अवनीश कुमार व प्रेम दुर्गा गौड़ (गुलरिहा), राजेश यादव (गोला), सूर्यभान यादव व रविन्द्र यादव (बड़हलगंज) तथा प्रकाश सिंह (चौरीचौरा) को भी उनके-उनके थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसएसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन कड़ा करने और फील्ड स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार के रूप में देखा जा रहा है। स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।