यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
जनपद मुजफ्फरनगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जा रहे विकास फ़कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नगर पालिका कार्यालय के सामने सड़क किनारे लगाया गया हाईमास्ट/लाइट पोल कुछ ही समय में जमीन पर मुंह के बल गिर पड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर पालिका के सामने ही लगाए गए पोल का यह हाल है, तो शहर के बाकी इलाकों में लगे पोल कितने सुरक्षित हैं?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह पोल किसी राहगीर या वाहन पर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आखिर इतनी जल्द पोल गिरने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया? क्या गुणवत्ता की जांच सिर्फ कागजों में हुई?
*जनता पूछ रही है:*
क्या स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है?
आखिर किस अधिकारी और ठेकेदार ने इस काम को पास किया?
क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा?
अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और यदि निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आए तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।