समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया गया संविधान मान स्तंभ दिवस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित सभी जिला कार्यालयों पर आज आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था।
‘सामाजिक न्याय’ की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी। इसके लिए हर वर्ष ‘26 जुलाई’ से अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि विचार को सही में लागू करना ही सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने इस दिन लागू करके दिखलाया था।
श्री यादव ने कहा कि इसके पीछे मूल भावना यही है कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ वस्तुतः ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में हमारे ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे। जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है। संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा और हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ बनाने के ‘महा-संकल्प’ को भी पूरा करेगा।
प्रदेश मुख्यालय के साथ ही लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग में ‘‘आरक्षण दिवस‘‘ ‘‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस‘‘ के रूप में बनाया गया. मुख्य अतिथि प्रो. रमेश दीक्षित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी एवं संचालन महानगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओ में राष्ट्रीय सचिव/पूर्व एम.एल.सी. डॉ. मधु गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी वन्दना मिश्रा एवं मीरा वर्धन, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, प्रो. अंशू केडिया, वरिष्ठ नेता अतहर हुसैन, प्रदीप शर्मा, महानगर निर्वाचन प्रभारी कलीम-उर-रहमान, महानगर उपाध्यक्ष तारा चन्द्र यादव, पार्षद सुरेन्द्र वाल्मीकि, रामनरेश चौरसिया, महिला सभा की महासचिव पूजा यादव एवं सपा नेता नावेद अहमद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रमेश दीक्षित ने संविधान के महत्व की बात रखी। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने आरक्षण दिवस एवं मानस्तंभ स्थापना दिवस के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, अनीस अहमद लारी, अनुराग मिश्रा, चिन्ता यादव, महानगर कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष तारा चन्द्र यादव, रजी अहमद, राजकुमार सिंह राजा, प्रशांत यादव, सुधा जैसवार, राकेश कुमार रावत, सतीश कुमार रावत, प्रवेश सिंह, मनीष यादव, मो0 इफ्तिखार, राजकुमार सोनकर, गजेन्द्र मिश्रा, गुलजार खान, मो0 तौफीक नीलू, यश वाल्मीकि महानगर सचिव विनय कुमार यादव, नवनीत त्रिपाठी, हर्ष सक्सेना, मो0 वसीक, रामपाल यादव, अरूण यादव, साबिहा सुल्ताना, फैज सिद्दीकी, मिर्जा फरीद बेग, मो0 मोबिन, हबीबुर्रहमान, ऋतिक कुमार वाल्मीकि, निहालुद्दीन निहाल, सागर वाल्मीकि, विधानसभा अध्यक्ष मिर्जा जफर इकराम, रंजीत कुमार यादव, हरिश्चन्द्र लोधी, मो0 अहमद, संतोष रावत, पूर्व पार्षद अरविन्द यादव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मो0 इफ्तिखार, शैलेन्द्र लोधी, दिनेश चौधरी दीनू, रजी हसन रजी, फरहाना, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुन्नीपाल, मीना यादव, पूजा यादव, जावेद अली, जितेन्द्र शर्मा, अतुल यादव, मो0 हबीब, विधानसभा महासचिव राम संजीवन, इमरान खान, सुधीर मौर्या, विजय वाल्मीकि, पूजा यादव, कल्पना रस्तोगी, ओशीन राज, डिम्पी राज, सुलेखा, शबनम जहॉ, पूजा कश्यप, कंचन अजीम, चॉदनी कश्यप, क्वीनी सिंह, ऐश्वर्या, सचिन वाल्मीकि, अमित कनौजिया, रमेश यादव, मनोज यादव, विशाल वाल्मीकि, शाहवेज बेग, डॉ0 गोविन्द राम विशाल कुमार आदि भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *