यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, बेहतर ब्रांडिंग और सही बाजार के लिए लखनऊ में लगभग सौ करोड़ की लागत निर्मित हो रहे ‘एग्री मॉल’ के निर्माण कार्यों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।
चिनहट तिराहे के समीप विकसित हो रहा यह सात मंजिला एग्री मॉल किसानों, उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं के लिए एक समेकित कृषि व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
इस एग्री मॉल के संचालन से लखनऊ सहित आसपास के जनपदों—बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर एवं अन्य क्षेत्रों के किसान अपनी उपज सीधे यहां लाकर विक्रय कर सकेंगे। इससे उन्हें पारंपरिक मंडियों की तुलना में बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी।
इसके अतिरिक्त किसानों को अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले, जलवायु अनुकूल एवं प्रमाणित पौधे, बीज तथा अन्य कृषि संसाधन उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगे।