अमेठी पुलिस ने शुरू किया अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल का संचालन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा अत्याधुनिक इंटरसेप्टर की 02 मोटरसाइकिल को यातायात पुलिस को सौंपा गया। इस इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल का उपयोग स्पीड लेजर गन के माध्यम से प्रवर्तन, तेज गति (Overspeeding) पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाएगा। यह आधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा तथा अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। मोटरसाइकिल में स्थापित स्पीड लेजर गन के चलते वाहनों की गति का सटीक मापन कर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तत्काल पहचान करने में सक्षम है। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे से वाहनों के पंजीकरण नंबर (नंबर प्लेट) को कैप्चर करने में सक्षम हैं, जिससे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर ई-चालान प्रणाली के माध्यम से नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह मोटरसाइकिल रॉन्ग साइड (Wrong Side) वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उल्लंघन (चार पहिया वाहनों हेतु) तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघनों पर भी तकनीकी माध्यम से निगरानी रखते हुए नियमानुसार ई-चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, यातायात प्रभारी श्री शोभनाथ राम व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

अमेठी पुलिस आमजन से अपील करती है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *