विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह ने अपने मित्र संजय दत्त को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

Spread the love

,

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा संजय दत्त आप केवल एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और पर्यावरण संरक्षण के सच्चे प्रहरी हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की रक्षा और सतत विकास के प्रति आपका समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है।

नेट ज़ीरो सरोजनीनगर के जनजागरण अभियान में आपकी दो अविस्मरणीय यात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सम्पूर्ण सरोजनीनगर परिवार आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और एक बार फिर आपका अपने बीच स्वागत करने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही आपका पुनः स्नेहिल सान्निध्य प्राप्त होगा। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा
माँ पीताम्बरा देवी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अपार सफलता और निरंतर यश प्रदान करें। आप इसी प्रकार समाज, राष्ट्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देते रहें तथा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *