समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली गई जन क्रान्ति यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए नेता कार्यकर्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

अकबरपुर रनियां विधानसभा के अंतर्गत ‘जनक्रांति यात्रा‘ समाजवादी पार्टी के नेता श्री नीरज सिंह गौर के द्वारा निकाली गई, जिसकी शुरुआत कारी कलवारी स्थित कृष्णा गार्डन में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व स्व0 राम स्वरूप सिंह गौर जी पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
कार्यक्रम में श्री दिलीप सिंह कल्लू यादव पूर्व एमएलसी, श्री वीरसेन यादव, श्री लखन सिंह, श्री वेद व्यास निराला, श्री समरथ पाल, श्री आनंद यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेता गण मौजूदा रहे। रैली का उद्देश्य बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों को खाद ना मिलना, क्षेत्र में थमी विकास की रफ्तार पर ध्यान दिलाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *