बलराम पुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित की गई पीडीए पंचायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी, बलरामपुर जनपद में ‘संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत‘ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप व संचालन जिला महासचिव श्री नरसिंह पाल यादव ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था की रक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है।
श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही समाजवादी आंदोलन की मूल भावना है। उन्होंने बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि ‘बहुजन समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार‘। श्री भारती ने कहा-कि बहुजन समाज के लोग वोटो का बटवारा न करें। इस बार समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट करके भाजपा को सत्ता से बाहर करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री विधायक श्री राकेश यादव, पूर्व विधायक श्री राम सागर अकेला, पूर्व विधायक श्री जगराम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र सिंह गौतम, राष्ट्रीय सचिव विवेक भाष्कर, अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनीष सोनकर, कृष्ण कुमार गिहार, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना, परशुराम बौद्ध, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, शबाना खान, गुरदास सरोज, राम सागर बौद्ध, अरविन्द कुमार जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राम निवास भारती, छुनमुन कनौजिया, आनंद गौतम, विमला सोनकर एडवोकेट, महिमा पटेल एडवोकेट, किरण मौर्या, नीलम गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष तुलसीपुर अरविन्द यादव, विधानसभा अध्यक्ष बलरामपुर विजय मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष उतरौला कृष्ण कुमार यादव, गोवर्धन थारू जिलाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ, धन्नी राम चौधरी, राम सागर भारती, महादेव प्रसाद सांहू, जीवन गौतम, कौशल पासवान, राकेश भारती, ओम प्रकाश कनौजिया, त्रिपुरारी करुण आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *