नव अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पांच, कालिदास मार्ग से विधानसभा तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में आगामी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी ने सभी राष्ट्रभक्तों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं से आह्वान किया कि वे क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और गौरव के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और प्रतिबद्धता का परिचायक होगी।

इस तिरंगा यात्रा में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण, महापौर, समस्त जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा लखनऊ के बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त युवा एवं नागरिक सहभागी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *