डीजे की तेज आवाज का विरोध करना महिलाओं को पड़ा भारी लाठी-डंडों से हमला दो घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में दिन शनिवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
पीड़िता के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपितों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
मारपीट में सुशीला और शशि देवी घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है वहीं
कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *