लापता बच्ची को एट बस स्टैंड से पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन) कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर दिन रविवार सुबह 8 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया बच्ची दिन शुक्रवार देर शाम सिंहवाहिनी मंदिर क्षेत्र स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
गयी औऱ मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की इसी दौरान एट बस स्टैंड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया पूछताछ में बच्ची ने बताया कि एक भीख मांगने वाला बाबा उसे अपने साथ ले गया था हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में उसके साथ गई थी।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था जिसके परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया वहीं बच्ची के पिता ख्यालीराम ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाकर पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *