जनता की आवाज़ सदन तक: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर को जलभराव से स्थायी मुक्ति का मुद्दा उठाया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 4 अगस्त।
सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में नियम-51 के अंतर्गत सरोजनी नगर में जलभराव की गंभीर समस्या को सदन में प्रमुखता से उठाते हुए 10 महत्वपूर्ण नाला परियोजनाओं के निर्माण एवं वित्तीय स्वीकृति की मांग की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे सरोजनी नगर में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था समय की आवश्यकता है। उन्होंने साईं दाता रोड (अहिमामऊ), शांति नगर, गिंदन खेड़ा, अमौसी, बंगला बाजार, अर्जुनगंज (सरस्वतीपुरम), कानपुर रोड तथा ग्राम अमौसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित 10 नाला परियोजनाओं के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों परिवारों को जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने सदन को अवगत कराया कि दिसंबर 2025 में भी यह विषय नियम-51 के अंतर्गत उठाया गया था। सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी लंबित परियोजनाओं को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी तथा आगामी दिनों में सदन को इसकी प्रगति से अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर की जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी मजबूती से विधानसभा में उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *