सड़क हादसे में घायल पिता पुत्र को शिवगढ़ पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित भवानीगढ़ में बाइक के सामने अचानक छुट्टा मवेशी आ जाने से पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बगैर वक्त गवाएं थाने की गाड़ी से घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम बैंती बाजार निवासी जैनुल उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व.अमीन कुरैशी अपने पुत्र फुरकान उम्र 17 वर्ष को बाइक पर बिठाकर गूढ़ा बाजार से अपने घर के लिए वापस जा रहे थे तभी रास्ते में भवानीगढ़ स्थित बारात घर के समीप बांदा-बहराइच हाईवे किनारे चर रहा छुट्टा मवेशी अचानक बाइक के सामने आ जाने से पिता पुत्र बाइक सहित हाईवे पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शिवगढ़ पुलिस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने फुरकान की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, वहीं रात 8:25 खबर लिखे जाने तक जैनुल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में उपचार चल रहा। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बैंती गांव के रहने वाले पिता- पुत्र को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई है। प्राथमिक उपचार के पश्चात बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है पिता का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *