यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
– ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में आयोजित हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति दिए गए योगदान की सराहना की।
*14 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त*
31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में लेखाधिकारी श्री पंकज कुमार सोती, गैंगमैन श्री त्रिवेणी, सीवर सफाई कर्मचारी श्री पुन्नू, सीवर सफाई कर्मचारी श्री हरीश, चौकीदार श्री हरि प्रकाश, गैंगमैन श्री सरोज कुमारी, पम्प ऑपरेटर श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पम्प ऑपरेटर श्री इन्द्र देव प्रसाद, गैंगमैन श्री शिव कुमार सिंह, पम्प ऑपरेटर श्री राना प्रताप सिंह, पम्प ऑपरेटर श्री सुरेश कुमार, लिपिक श्रेणी-2 श्री राम जी मिश्रा, गैंगमैन श्री चांदी प्रसाद त्रिपाठी तथा प्रधान लिपिक श्री प्रदीप कुमार सक्सेना शामिल हैं।
*कर्मचारियों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा: महापौर*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों ने वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था सहित विभिन्न जनसेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग और शहर के प्रति दिया गया उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
*जीएम जलकल, पार्षद सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह जी, मा० पार्षद श्री संदीप शर्मा जी एवं पूर्व पार्षद श्री साकेत शर्मा जी सहित जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।