उप संपादक यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
*अलीगढ़*।दिगम्बर जैन महामसिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में खिरनी गेट स्थित पार्श्व भवन,बड़ा जैन मंदिर में तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।उत्सव के दौरान म्यूजिकल हाऊजी,तीज विशेष गेम एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक तीज गीतों और सांस्कृतिक माहौल ने सभी को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनी जैन ने की।उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई,जिसका सभी ने आनंद लिया।कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की मंत्री नीरजा जैन ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन पर उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति की अध्यक्ष रजनी जैन,मंत्री नीरजा जैन,कोषाध्यक्ष मधु जैन,आशा जैन,पूर्वी जैन,नीरू जैन, अलका जैन,शैली जैन,सरिता जैन, मंजु जैन,रिचा जैन,एकता जैन,नीता जैन,मीनू जैन,मोना जैन,ऋतु जैन, इंद्रा जैन,टीना जैन,रेशु जैन,नीलिमा जैन आदि की उपस्थित सराहनीय रही।