यूपी लाइव न्यूज़ 24 लखनऊ
पौधारोपण एक यज्ञ है: हरपाल ढाँडा
वैदिक परिवार पानीपत ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर-25 में किया पौधारोपण
पानीपत: 10 अगस्त () वैदिक परिवार पानीपत द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री भाईपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, लोकेश नांगरू , नगर निगम पार्षद अशोक कटारिया, बिट्टू प्रजापत, भाजपा जिला महामंत्री सुनील कंसल, ईश कुमार राणा, रविंद्र भाटिया, वैदिक परिवार के अध्यक्ष डॉ. पवन बंसल, सचिव डॉ. राजवीर आर्य, अशोक अरोड़ा, राजीव सचदेवा, दलवीर आर्य, आशीष दुहन, मोनिका दुहन, निर्मल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सेक्टर-25 के प्रधान आशीष जैन, डायर एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा, सेक्टर-25 रिहायशी एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जुनेजा, माइक्रो इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद शर्मा, काला आम मंडल के अध्यक्ष गुरुदेव कुमार, आशीष शर्मा, रविंद्र भाटिया, नगर निगम पार्षद अशोक कटारिया, दीपक गोयल, सुरेश सैनी, साईं बाबा मंदिर के प्रधान सतनारायण गुप्ता, एचएसवीपी के एसडीओ कुलदीप कुमार, जूनियर इंजीनियर सुनील सैनी, संजीव कालीरमन, कृष्णा सैनी, मिथलेश शर्मा, कोमल शर्मा, अनिता चावला, ममता गोयल, श्री भगवान आर्य, सीमा सचदेवा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगा देना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जब तक वह एक पूर्ण वृक्ष का रूप नहीं ले लेता, तब तक उसकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है।
उन्होंने दैनिक जीवन में कागज के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी कागज की एक तरफ लिखी हुई है तो दूसरी तरफ का भी उपयोग किया जाना चाहिए। इसी प्रकार भोजन करते समय अथवा हाथ पोंछने के लिए टीशू पेपर का आवश्यकता से अधिक प्रयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कागज और टीशू पेपर के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होती है, इसलिए इनके सीमित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग से भी हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरपाल ढांडा ने कहा कि वैदिक परिवार निस्संदेह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण भी एक प्रकार का यज्ञ है। जिस प्रकार यज्ञ से वातावरण शुद्ध एवं सुगंधित होता है और हानिकारक कीटाणुओं का नाश होता है, उसी प्रकार पौधे वातावरण को प्राणवायु प्रदान कर मानव जीवन को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
गजेंद्र सलूजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने वैदिक परिवार द्वारा किए जा रहे पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर वैदिक परिवार के अध्यक्ष डॉ. पवन बंसल ने कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रमों को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वैदिक परिवार के सचिव डॉ. राजवीर आर्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, लगाए गए पौधों का संरक्षण करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।