यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज अपने गृह जनपद प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नखास कोहना से राम भवन तक आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मंत्री नंद गोपाल नन्दी मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने कहा
राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में हमारे युवा साथियों, मातृशक्ति, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में तिरंगा और मन में देशभक्ति का भाव लिए निकली यह यात्रा हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराती है।
आइए, हम सभी तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव सर्वोपरि रखते हुए ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करें।
यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार केसरवानी (झल्लर) जी, चौक मंडल अध्यक्ष श्री सुमित वैश्य जी, यात्रा संयोजक श्री बचपन गुप्ता जी, सह संयोजक श्री अमित गुप्ता जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश विश्वकर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे