पंजाबी क्वार्टर्स के पास खड़ी सीएनजी बस में लगी भीषण आग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

*धू-धूकर जली बस,दमकल विभाग ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया*

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के पंजाबी क्वार्टर्स के पास सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई,जब सरकारी स्कूल के बराबर में खड़ी एक CNG बस में अचानक भीषण आग लग गई। इतना ही नहीं कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धूकर जलने लगी।वहीं आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि ये बस पंजाबी क्वार्टर्स के पास खड़ी थी कि तभी अचानक बस से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते उसमें आग की तेज लपटें उठने लगीं।आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंजाबी क्वार्टर्स क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से संचालित एवं खड़ी बसों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल के बराबर में इस तरह बसों का खड़ा होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है जबकि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। खास बात ये है कि इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार फायर ब्रिगेड की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई।इस दौरान यहां मौके पर लोगों ने संबंधित विभाग से अवैध रूप से संचालित एवं खड़ी बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा सरकारी स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *