यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
लखनऊ। वृंदावन योजना के खरिका द्वितीय वार्ड स्थित सेक्टर-8सी के स्वयंभू पार्क में मंगलवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा० वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी ने पारिजात का पौधा रोपित किया। वहीं माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सफेद चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी किया पौधारोपण*
कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी ने रुद्राक्ष का पौधा, स्थानीय पार्षद श्रीमती रजनी अवस्थी जी ने लाल चंदन का पौधा तथा अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी एवं भाजपा नेता श्री सुनील मिश्रा जी ने Tabebuia rosea का पौधा रोपित किया। पार्षद प्रतिनिधि श्री संजीव अवस्थी जी एवं श्री मनोज रावत जी, उद्यान अधीक्षक श्री शशिकांत शशि जी ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की।
*विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए*
अभियान के दौरान पारिजात, सफेद चंदन, रुद्राक्ष, लाल चंदन के साथ-साथ अमरूद, बॉटल ब्रश, कांजी, चांदनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पार्क को हराभरा बनाने में अपना योगदान दिया।