यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री प्रकाश पाल के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह ने कहा
राजमाता अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन लोककल्याण, सुशासन, सेवा और नारी शक्ति का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और जनसेवा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।
उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।