यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश
आज श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय का मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा किया गया शिलान्यास साथ ही विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
आपने संबोधन में मुख्य मंत्री ने कहा
जनता की सुविधाओं और क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में दुग्ध चिलिंग प्लांट की स्थापना की घोषणा की। इससे दुग्ध उत्पादकों को दूध के सुरक्षित भंडारण एवं बेहतर प्रबंधन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर दुग्ध व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
साथ ही, उप जिला चिकित्सालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनके द्वार पर ही सुलभ, आधुनिक और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
हमारी सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विधायक गुरवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।