चंदन हॉस्पिटल के सामने अवैध पार्किंग पर नगर निगम की कार्रवाई, वाहन किए जब्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– जोन-4 में सोमवार शाम अभियान चलाकर हटाई गई अवैध पार्किंग, सड़क पर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने शहर में अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार शाम जोन-4 क्षेत्र में चंदन हॉस्पिटल के सामने अवैध रूप से संचालित हो रही पार्किंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।

*अवैध पार्किंग हटाई, वाहन किए जब्त*
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित पार्किंग को हटाया। अभियान के दौरान सड़क एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े पाए गए वाहनों को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद मौके से अवैध पार्किंग को हटाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।

*अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान*
अभियान के दौरान जोनल अधिकारी जोन-4 श्रीमती शिल्पा कुमारी जी, पार्किंग प्रभारी श्री विनीत सिंह जी एवं पार्किंग नोडल अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह जी सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पार्किंग संचालित करने अथवा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *