यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-1 में कार्रवाई, 6 वाहनों से वसूला गया ₹24 हजार जुर्माना
लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को नगर निगम लखनऊ ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
*कई प्रमुख मार्गों पर हटाया गया अतिक्रमण*
जोन-1 क्षेत्र में नावेल्टी से वाल्मीकि मार्ग, हरि ओम मंदिर, पुराने एलडीए कार्यालय, वाल्मीकि तिराहा, नूर मंजिल, रिवर सिटी, दयानिधान होते हुए नावेल्टी चौराहा और वहां से नगर निगम मुख्यालय तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
*एक ट्रक सामान जब्त, 6 वाहन टो किए गए*
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने एक ट्रक सामान जब्त किया। इसके साथ ही सड़क पर यातायात में बाधा बन रहे 6 वाहनों को केन के माध्यम से टो कर कसमंडा हाउस भेजा गया। इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹24,000 का जुर्माना नगर निगम कोष में जमा कराया गया।
*प्रवर्तन टीम ने संभाली अभियान की जिम्मेदारी*
अभियान में जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह जी, श्री अनुराग उपाध्याय जी तथा ईटीएफ प्रवर्तन विभाग (296) की टीम शामिल रही।