यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। सोमवार की देर रात नहर की पटरी पर गिरे पेड़ से ई रिक्शा टकरा गया जिससे ई रिक्शा सवार तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुरुदीन खेड़ा गांव के रहने वाले विकास पुत्र संतोष कुमार उम्र 26 वर्ष, अनिल पुत्र बेचालाल उम्र 33 वर्ष, कैलाश पुत्र बुद्धीलाल उम्र 38 वर्ष सोमवार की देर रात ई-रिक्शा से भवानीगढ़ की ओर से तमनपुर सेहगों के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में शिवगढ़ थाने की निकट शिवगढ़ रजबहा की पटरी पर स्थित मजार के समीप पटरी पर गिरे मोटे बबूल के पेड़ से ई रिक्शा टकरा गया जिससे ई-रिक्शा सवार तीन युवक के गम्भीर रूप से घायल हो गए। रात में जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवगढ़ ले जाया गया। जहां अनिल और कैलाश की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं खबर लिखे जाने तक विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि रात में एक्सीडेंट में घायल तीन युवक अस्पताल आए थे जिनमें से दो की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। विकास नाम के एक युवक का इलाज चल रहा है।