यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ के महानगर एक्सटेंशन होर्नर कॉलेज में आयोजित 20वीं उत्तर प्रदेश सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) ताइक्वांडो चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ताइक्वांडो जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस एवं खेल भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में शजावेद खान जनरल सेक्रेटरी, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष जीडी शुक्ला पार्षद हरिश्चंद्र लोधी विकास श्रीवास्तव मोनिका गुप्ता माला मेहरा राजशेखर अमेय चौहान एवं के.डी. मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।