पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी ने किया लोगों को जागरूक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ आने वाले दिनों में आपकी सेहत के ऊपर स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने की आशंका है इसलिए आप अभी से सावधान और सतर्क रहें। ये बातें हम नहीं कह रहे बल्कि ये बातें खुद अलीगढ़ के पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ ने एक बातचीत में कहीं।उन्होंने कहा है कि बरसात के मौसम में नमी बनी रहती रहती हैं इसलिए इस मौसम में डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोग पनपने लगते हैं इसलिए ऐसे मौसम में साफ़ सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान देना है और अपने आस पास कहीं भी पानी नहीं जमा होने देना है और इस तरह के रोग को उत्पन्न करने वाले मच्छर के लार्वा को नष्ट करने में अपनी अहम भूमिका निभानी है साथ ही इस मौसम में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने हैं।अंत डॉक्टर साहब ने आगाह किया है कि इसके बाद अभी स्वाइन फ्लू का खतरा भी बना हुआ है इसलिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और खांसने और छींकने वाले लोगों के सम्पर्क में आने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
स्वाइन फ्लू और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए यूं तो डॉक्टर साहब ने आपको कई उपाय बताए हैं लेकिन बावजूद इसके एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अब अगली जिम्मेदारी आपकी और हम सबकी भी बनती है कि संक्रामक बीमारियों के समूल नाश के लिए सभी एक जुट होकर अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *