लखनऊ मोहनलाल गंज में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पी डी ए पंचायत को राजपाल कश्यप ने किया संबोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के ब्लॉक गोसाईं गंज स्थित ग्राम सभा शेखनापुर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की पीडीए चौपाल आयोजित की गई। चौपाल का आयोजन समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वीरेन्द्र कुमार यादव ने किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव और संचालन जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज कुमार पाल ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे इसने ठगा नहीं। उन्होंने कहा कि अब पिछड़ा, दलित और कश्यप समाज जागरूक है और किसी के बहकावे में नहीं आएगा। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके मंत्री-विधायक ही नहीं सुने जा रहे तो प्रदेश कैसे चलेगा। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए 2027 में सपा को भारी बहुमत से जिताकर संविधान और लोकतंत्र को बचाना जरूरी है।
चौपाल में मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में पिछड़े, दलित, किसान, बेरोजगार, मजदूर और महिलाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में 15 लाख रुपये, दो करोड़ नौकरी और किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। अब चुनाव से पहले फिर 20-30 हजार देने का झांसा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में लगभग 93 हजार प्राथमिक और जूनियर विद्यालय बंद कर दिए। जबकि अखिलेश यादव ने च्क्। विद्यालय खोलकर बच्चों की शिक्षा बचाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपसी मतभेद भुलाकर 2027 में सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।
चौपाल में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री/समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ व भीम राव अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री देवकली प्रसाद रावत, विधान सभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि श्री उमाशंकर वर्मा,राम किशोर रावत, शशलेन्द्र यादव,राम समुझ रावत, अशर्फी लाल धीमान,राजकुमार वर्मा, उमेश वर्मा, मो व अकरम बबलू ,फूलचंद्र यादव , अजेन्द्र यादव, शशी रावत, राजेश रावत, श्यामू गुप्ता,लालता प्रसाद, मिथलेश पटेल, श्यामेन्द्र मिश्रा उर्फ श्यामू, सुमन यादव, वीना रावत, सुमन रावत, लक्ष्मी रावत, सीमा गुप्ता, अर्चना रावत, केशव रावत, ओमकार लोधी, भोला लोधी, शेर बहादुर सिंह यादव उर्फ शेरू, सुनील कुमार लोधी,अजय वर्मा, अजय धीमान, रंत यादव खलीफा,प्रेम लाल गौतम, सुरेश कश्यप, तुफैल अहमद, साहिल, राज बहादुर यादव, अनुज यादव, शंकरदीन रावत, दिनेश यादव, बृजेश यादव,अनिल यादव, धर्मवीर पासवान,मोहन लाल रावत, प्रमोद कश्यप, राम सुचित यादव, ताराचंद यादव, विपिन पाल, जाकिर हुसैन, मनीष यादव, आशीष राजपूत, संदीप यादव, शुभम् यादव, प्रांजुल, यादव, शिव कुमार कश्यप, हिमांशु कश्यप, राजेंद्र कश्यप, गोविन्द कश्यप,शत्रोहन लाल,रमेश यादव, हरी शंकर रावत आदि काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *