लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर किया तीखा हमला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग, ए आई सी सी राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमर्यादित बयान पर तीखा हमला बोला। बीते दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या में निषाद समाज की पारंपरिक संस्कृति और उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। निषाद समाज अपनी ऐतिहासिक परंपराओं के आधार पर ही आहार ग्रहण करता है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस पर राजनीति कर न केवल राजनीतिक मर्यादा लांघी है, बल्कि पूरे निषाद समाज की परंपराओं का सीधा अपमान किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं की मांस का सेवन करते हुए तस्वीरें सार्वजनिक कीं और भाजपा के दोहरे मापदंड को देश के सामने लाकर खड़ा कर दिया। जो दल खुद ऐसे कृत्यों में शामिल रहता है, उसे दूसरों के खान-पान पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इसके साथ ही, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीतों के सम्मान पर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब देते हुए प्रभारी जी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च निष्ठा और सम्मान प्रदर्शित किया है। भाजपा अपनी विफलता छिपाने और देशप्रेम का फर्जी प्रमाणपत्र बांटने का ढोंग न करे।

उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुख्य विषयों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा सरकार लगातार ऐसे बयान जारी कर रही है।

कांग्रेस पार्टी हर समाज की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करती है और भाजपा के इस पाखंडी एजेंडे का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया विभाग के चेयरपर्सन श्री सीपी. राय जी, प्रवक्ता गण श्रीमती प्रियंका गुप्ता जी, श्री अंशु अवस्थी, डॉ. उमाशंकर पांडेय जी, डॉ. अलीमुल्लाह श्री सचिन रावत जी, पूर्व विधायक श्री इंदल रावत जी, ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *