प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्रगान के दौरान गाड़ी में बैठकर चले जाने की घटना के विरोध में आज गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, रामपुर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, आजमगढ़, बलिया और चंदौली में कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार प्रदर्शन किया।
संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाली इस घटना के खिलाफ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने लिखित शिकायत (तहरीर) सौंपी और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रगान केवल कुछ शब्द नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की अस्मिता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। जो लोग संवैधानिक पदों पर बैठकर देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें ऐसे गरिमामय पदों पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से संविधान, देश के स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी का यह स्पष्ट संदेश है कि राष्ट्र के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।