अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के अधिवक्ताओं की सुविधा और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए एक और अत्यंत सराहनीय एवं सार्थक पहल!

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से ₹24.50 लाख की लागत से स्वीकृत भव्य आरसीसी अधिवक्ता शेड का शिलान्यास पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

यह आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त शेड कलेक्ट्रेट में आने वाले सम्मानित अधिवक्ताओं को एक सुव्यवस्थित, और अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध कराने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर अमेठी के जिलाधिकारी श्री संजय सिंह चौहान जी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेशचन्द्र शुक्ल जी, महामंत्री श्री रामशंकर त्रिपाठी जी, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल जी सहित सम्मानित अधिवक्तागण और वरिष्ठ गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अमेठी के हर वर्ग के कल्याण, अधिवक्ताओं के सम्मान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *