आजमगढ़ समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने पी डी ए पंचायत को किया संबोधित तथा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

आजमगढ़ जनपद के विधानसभा क्षेत्र मुबारकपुर अन्तर्गत सठियाव पार्टी कार्यालय के पीछे वाली बाग में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अखिलेश यादव द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए
5, 42 22588 रुपये के विकास और निर्माण के कार्यों का लोकार्पण मा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार हमारे विधायकों का प्रयास है कि क्षेत्रीय विकास निधि का उपयोग जनता के हक में किया जाए जिससे लोग समझ सके कि सरकार बनने के बाद चौतरफा विकास कार्य कराए जाएंगे इस अवसर पर सांसद ने बताया की सठियांव मिल के उद्घाटन और लोकार्पण दोनों कार्यक्रमों में मैं श्रद्धेय नेता के साथ आया था लेकिन आज चीनी मिल भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। सरकार चीनी का दाम तो बढ़ा रही है लेकिन किसानों को गन्ना का दाम नहीं दे रही है।
श्री धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग करके नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस सरकार में पिछड़े और दलित समाज के आरक्षण के साथ बेईमानी हुई है। महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़े हैं और पीडीए समाज के गाँवो के करीब के प्राथमिक और जूनियर सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं ताकि इस समाज के लोग शिक्षा से वंचित हो जाए। भाजपाई लुटेरों ने भगवान राम तक को नहीं छोड़ा गरीब नौजवानों को र्फ मुकदमे में फंसाया जाता है जबकि चढ़ावा चोरी करने वालों को सरकार बचा रही है।
हमारा लक्ष्य और उद्देश्य आगामी विधानसभा के चुनाव में पुनः आजमगढ़ की दसों सीटों पर जीत हासिल करना है और माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मुबारकपुर मेरी कर्मभूमि है और सेवक बनकर क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रयासरत रहता हूँ जब हमारी सरकार बनेगी तो अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में आसानी रहती है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री बलराम यादव पूर्व मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायकगण श्री डा. संग्राम यादव जनाब नफीस अहमद श्री बेचई सरोज श्रीमती पूजा सरोज डॉ॰ एचएन पटेल पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री कमला प्रसाद यादव श्री राकेश गुड्डू श्री अल्ताफ अंसारी श्री धर्मप्रकाश यादव डॉ. राम दुलार राजभर श्री श्यामदेव चौहान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया पंचायत की अध्यक्षता श्री शोभ नाथ यादव तथा संचालन बहादुर यादव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *