यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। समूचे शिवगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की शाम से शनिवार की भोर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। गांवों से लेकर नगर पंचायत तक मन्दिर और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन एवं जागरण का भव्य आयोजन किया गया।
शिवगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप भवानीगढ़ की ओर से आयोजित जागरण में मशहूर गायक रिंकू जायसवाल सहित अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं झांकी कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीराम-जानकी मन्दिर शिवगढ़, परशुराम भवन शिवगढ़, ठाकुरद्वारा बैंती, ठाकुरद्वारा पूरे पाण्डेय, दुर्गा माता मन्दिर पूरे पाण्डेय, गुमावां पुलिस, शीतला माता मन्दिर पिपरी समेत देहली, भवानीगढ़, कसना, गूढ़ा, बेड़ारू, शिवली, बंकागढ़, जगमोहनगंज, खजुरों, ऐमापुर, ढोपवापुर, चितवनियां, अहलादगढ़, नरायनपुर, ओसाह, जगदीशपुर, कोटवा, भौसी, सीवन और बसंतपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रीकष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। पिपरी स्थित शीतला माता मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह पूर्वक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जहां शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार की भोर तक श्रद्धालुओं द्वारा रात्रि जागरण कर जन्माष्टमी मनाई गई। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही बच्चियों, महिलाओं तथा श्रद्धालुओं ने झूमते गाते हुए रात्रि जागरण किया। इस मौके पर गिरधारी रावत, सभासद सुखराम, सोनू मौर्य, बबलू रावत, राजू रावत, संदीप मौर्य, मुकेश मौर्य, प्रदीप प्रजापति, मनु प्रजापति, धर्मराज रावत, श्याम सुन्दर प्रजापति, राम कुमारी, शालू, नेहा, रोली, काजल, रिजवान, जगदेव, छोटू, राजकुमार, रामसमुझ, वीरेंद्र मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे।