यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
समाजसेवी राज दीक्षित द्वारा किया गया जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के शिवगढ़ कस्बा स्थित परशुराम भवन में हर्षोल्लास पूर्वक बड़ी ही शिद्दत के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की संध्या पर समाजसेवी अंजनी दीक्षित, उर्मिला देवी, समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले, सविता दीक्षित, अमित मिश्रा, राघव, सिध्दि ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा परशुराम भवन गुंजायमान हो उठा। सिद्धि दीक्षित ने राधा रानी की एकांश सिंह श्री कृष्ण की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर जन्मोत्सव को मनमोहन बना दिया। जिसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को बड़ी ही शिद्दत के साथ प्रसाद वितरण किया गया। राज दीक्षित ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कर्म, मानव संबंधों और जीवन मूल्यों का अद्भुत संदेश दिया। उनका जीवन प्रेम, करुणा और कर्तव्य का प्रकाशपुंज है। श्रीकृष्ण की महिमा अतुलनीय है और उनके आदर्श सदैव मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। समाजसेवी अंजनी दीक्षित ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का बखान करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सच्चे योगी थे, उन्होंने जीवन के तत्व को समझा था, उन्होंने कर्म को समझा था, जीवन मूल्यों और मानव संबंधों को समझा था। उनकी महिमा अतुलनीय है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में बहुत सी भूमिकाएँ निभाईं उनका असली स्वरूप शाश्वत, आनंदित चेतना था। इस मौके पर उमाकान्त अवस्थी,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, सिविल अवस्थी, पूर्व कसना प्रधान रामकिशोर मौर्य, चन्द्रमोहन दीक्षित, गुंजन त्रिवेदी, नीरज अवस्थी, सोनू पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह,विमल दीक्षित, छोटू गुप्ता, विकास गुप्ता,कल्लू गुप्ता,संगीत मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।