यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
रायबरेली की पूर्व सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की सांसद निधि से स्वीकृत दो अत्याधुनिक एम्बुलेंस तथा रायबरेली सांसद एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी की सांसद निधि से दो मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर का आज भुएमऊ गेस्ट हाउस में भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।
राहुल गांधी ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मरों को सम्मानित जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
ये एम्बुलेंस क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगी, वहीं मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर से ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल हो सकेगी। रायबरेली के सर्वांगीण विकास और जन-जन की सुविधा के लिए कांग्रेस का यह समर्पण निरंतर जारी रहेगा।