14 दिवसीय गणेश महोत्सव को देखते हुए अचल ताल गणेश मंदिर के आसपास से हटवाया अतिक्रमण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ महानगर के अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर शुरू हो रहे 14 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव को देखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटवाया गया।आपको बता दें कि नगर निगम प्रवर्तन दल के प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई जहां मंदिर के आसपास सड़क पर लगे ठेले,खोखे और अवैध रूप से रखे सामान को हटाया गया ताकि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है और अतिक्रमण के कारण जाम और अव्यवस्था फैलती है,इसी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *